Edited By Parveen Kumar,Updated: 15 Dec, 2023 02:16 AM

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमाकर् ने गुरुवार को महा लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं, छात्राओं और ट्रांसजेंडरों को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करने के लिए राज्य द्वारा संचालित तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम...
नेशनल डेस्क : कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमाकर् ने गुरुवार को महा लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं, छात्राओं और ट्रांसजेंडरों को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करने के लिए राज्य द्वारा संचालित तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) को सब्सिडी के रूप में 374 करोड़ रुपये मंजूर किए।
राज्य के वित्त और ऊर्जा मंत्री विक्रमाकर् ने दो और फाइलों पर हस्ताक्षर किया, जिनमें राजीव आरोग्य श्री स्वास्थ्य कवरेज को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने के लिए 298 करोड़ रुपये और विभिन्न क्षेत्रों के लिए बिजली सब्सिडी के लिए 996 करोड़ रुपये जारी करना शामिल है।
जनजातीय कल्याण विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विचार करते हुए, मंत्री ने मेदाराम सम्मक्का सरक्का जतारा के भव्य आयोजन की व्यवस्था करने के लिए 75 करोड़ रुपये की मंजूरी देने वाली एक अन्य फाइल पर हस्ताक्षर किया।
माघ महीने (फरवरी) में मनाया जाने वाला, यह एक द्विवार्षिक त्योहार है जो पूरे देश के लाखों लोगों को आकर्षित करता है। यह पूर्णिमा से पांच दिन पहले शुरू होता है और पूर्णिमा तक चलता है। इससे पहले दिन में, उपमुख्यमंत्री ने प्रजा भवन के आवासीय क्वाटर्र में औपचारिक रूप से जाने से पहले गृहप्रवेश समारोह आयोजित किया।