8 मंत्रियों के आरोपों पर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछे 8 सवाल, कहा- आप तो एक का ही जवाब दे दीजिए

Edited By Yaspal,Updated: 12 Aug, 2021 10:54 PM

derek o brien asked 8 questions on the allegations of 8 ministers

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में हंगामे पर आठ केंद्रीय मंत्रियों के संवाददाता सम्मेलन के बाद बृहस्पतिवार को लेकर सरकार पर निशाना साधा और आठ सवाल पूछे। राज्यसभा में तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘आठ मंत्रियों

नेशनल डेस्कः तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में हंगामे पर आठ केंद्रीय मंत्रियों के संवाददाता सम्मेलन के बाद बृहस्पतिवार को लेकर सरकार पर निशाना साधा और आठ सवाल पूछे। राज्यसभा में तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘आठ मंत्रियों ने संवाददाता सम्मेलन किया। उनके लिए आठ सवाल है। इसका जवाब देने का प्रयास करिये। फिर संसद के बारे में बात करिये।’’

ओब्रायन ने सवाल किया, ‘‘जब सरकार सारी सीमाएं पार कर जाए तो फिर संसद लोकतंत्र में विपक्ष के पास क्या विकल्प बचता है? क्या हम अपनी सीट पर बैठकर लॉलीपॉप चूसें?’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम देश के 60 प्रतिशत से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। याद रखिये कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 37 प्रतिशत वोट मिले थे।’’

तृणमूल कांग्रेस के नेता ने यह भी पूछा, ‘‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को संसद में आने और हमें सुनने का समय क्यों नहीं मिला, जबकि दो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा सदन में मौजूद रहे और कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी की?’’ उन्होंने यह सवाल भी किया, ‘‘पेगासस के साथ ही हम किसानों के आंदोलन पर चर्चा चाहते थे, लेकिन यह क्यों नहीं हुआ? लोकसभा में सरकार के पास प्रचंड बहुमत है, लेकिन दो साल से लोकसभा में उपाध्यक्ष क्यों नहीं है? अब तक किसी की नियुक्ति क्यों नहीं हुई? ओब्रायन ने विधेयकों को संसदीय समिति के पास नहीं भेजे जाने और अध्यादेश को लेकर भी सवाल किया।

संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामा और अमर्यादित व्यवहार करने का विपक्ष पर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को आठ केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि संसद में नियम तोड़ने व इस तरह का बर्ताव करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए कि कोई भी भविष्य में ऐसा करने का साहस नहीं करे।

केंद्रीय मंत्रियों ने विपक्षी नेताओं पर मार्शलों के साथ धक्का- मुक्की करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्रियों की यह टिप्पणी तब आई है जब विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में बुधवार को उनके सदस्यों के साथ मार्शल ने धक्का मुक्की की और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, मुख्तार अब्बास नकवी, अनुराग ठाकुर, प्रह्लाद जोशी, अर्जुन मेघवाल और वी. मुरलीधरन ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इनका जवाब दिया ।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!