डीजीपी ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया

Edited By Updated: 27 Apr, 2022 11:58 AM

dgp jammu kashmir visit jammu srinagar national highway

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने आगामी अमरनाथ तीर्थयात्रा के मद्देनजर, मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने आगामी अमरनाथ तीर्थयात्रा के मद्देनजर, मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी ने रामबन जिले का दौरा किया और चंद्रकोट में बनने वाले 'या त्री निवास' पर सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल क्षेत्र में ट्रांजिट शिविर पर भी सुरक्षा की समीक्षा की।

 

प्रवक्ता ने कहा कि सिंह ने चंद्रकोट में नगर प्रशासन, सेना, सीआरपीएफ और जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!