Wife Killed Husband: 'तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते'... बेवफा पत्नी ने पति की लाश के सामने बनाए थे प्रेमी संग संबंध

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 08:26 AM

dhar madhya pradesh  devkrishna purohit priyanka purohit

Wife Killed Husband: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मसाला कारोबारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह महज एक हत्या नहीं, बल्कि धोखे, नफरत और अवैध संबंधों की एक ऐसी कहानी है जिसने सबको सुन्न कर...

Wife Killed Husband: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मसाला कारोबारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह महज एक हत्या नहीं, बल्कि धोखे, नफरत और अवैध संबंधों की एक ऐसी कहानी है जिसने सबको सुन्न कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?
धार के गोंदीखेड़ा चारण गांव में रहने वाले मसाला व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की 6 अप्रैल की रात उनके घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में इसे डकैती का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से कातिल नहीं बच सके। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी प्रियंका पुरोहित निकली।

साजिश की चौंकाने वाली वजहें
पुलिस जांच और परिजनों के बयानों से हत्या के पीछे के मुख्य कारण सामने आए हैं:

अवैध संबंध: प्रियंका का अपने प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ अफेयर था। जब पति देवकृष्ण को इस बारे में पता चला, तो घर में रोज विवाद होने लगा। मृतक की बहन के अनुसार, प्रियंका अपने पति को पसंद नहीं करती थी। वह अक्सर देवकृष्ण को यह कहकर प्रताड़ित करती थी कि, "तुम काले हो और मुझे डिजर्व नहीं करते, मुझे कोई स्मार्ट पार्टनर चाहिए।" विवादों से तंग आकर और प्रेमी के साथ रहने की चाहत में प्रियंका ने कमलेश के साथ मिलकर 1 लाख रुपये में पति की हत्या की सुपारी सुरेन्द्र भाटी नाम के किलर को दी।

लाश के पास ही प्रेमी संग संबंध!
इस मामले का सबसे विचलित करने वाला पहलू यह है कि हत्या के बाद प्रियंका ने जरा भी अफसोस नहीं जताया। खबरों के मुताबिक, वारदात वाली रात पति की लाश के सामने ही प्रियंका ने अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद प्रेमी के कहने पर उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए डकैती का झूठा नाटक रचा और खूब आंसू बहाए।

वीडियो से खुला सच
हाल ही में पति-पत्नी के बीच झगड़े के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में प्रियंका मोबाइल छीनती दिख रही है, तो दूसरे में देवकृष्ण अपने हाथ पर मरहम लगा रहे हैं (आरोप है कि प्रियंका ने उन्हें दांतों से काटा था)। ये वीडियो साबित करते हैं कि उनके रिश्ते में लंबे समय से कड़वाहट थी।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। किलर को वारदात को अंजाम देने के लिए प्रियंका ने लगातार चार रातों तक घर का दरवाजा खुला रखा था, ताकि वह आसानी से अंदर आ सके। फिलहाल, पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर आगे की पू

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!