'लो बन गए पति-पत्नी,' Girlfriend को होटल में बुलाया, मांग में भरा सिंदूर, फिर अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर...

Edited By Updated: 26 May, 2026 01:10 PM

gwalior college student raped in hotel on pretext of marriage

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय कॉलेज की छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर और शादी का झूठा वादा कर उसकी मांग में सिंदूर भरा गया। इसके बाद पीड़िता का भरोसा...

Gwalior Rape And Blackmail : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय कॉलेज की छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर और शादी का झूठा वादा कर उसकी मांग में सिंदूर भरा गया। इसके बाद पीड़िता का भरोसा जीतकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया और अंत में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

ऐसे शुरू हुआ था खेल

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता एक निजी कॉलेज की छात्रा है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात मुरैना जिले के कैलारस के रहने वाले अभिषेक जादौन से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बातचीत दोस्ती से होते हुए प्यार तक पहुंच गई। इसी बीच आरोपी अभिषेक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिस पर युवती ने भरोसा कर लिया।

होटल में मांग भरकर किया दुष्कर्म

आरोप है कि अभिषेक घूमने के बहाने छात्रा को उत्तर प्रदेश के वृंदावन ले गया। वहां दोनों एक होटल में करीब पांच दिनों तक ठहरे। इसी दौरान आरोपी ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया और कहा कि अब वे दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। उसने जल्द ही सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने का वादा भी किया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: DRDO के हाई-सिक्योरिटी आवासीय परिसर में बड़ी सेंधमारी, महिला वैज्ञानिक के फ्लैट से लाखों के गहने और नकदी चोरी

पीड़िता का आरोप है कि इस तरह उसका भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने उसके खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ जबरन गलत काम किया और अपने मोबाइल फोन में उसके कुछ आपत्तिजनक (अश्लील) फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

वापस लौटने के बाद बदला आरोपी का बर्ताव

वृंदावन से लौटने के बाद आरोपी अभिषेक का बर्ताव पूरी तरह बदल गया। वह उन आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो के दम पर छात्रा को डराने-धमकाने लगा। वीडियो लीक करने की धमकी देकर उसने ग्वालियर के होटल अंबिका समेत कई अलग-अलग ठिकानों पर छात्रा का शारीरिक शोषण (Physical Exploitation) किया। जब पीड़िता और उसके परिजनों ने अभिषेक पर शादी करने का कानूनी और सामाजिक दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: Noida Accident : गोदाम मालिक ने नाबालिग को थमाया ट्रैक्टर का स्टेयरिंग, ट्रॉली पलटने से मलबे में दबकर मौत

इसके बाद आरोपी ने हदें पार करते हुए 20 अप्रैल को छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिए। इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए पड़ाव थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए आरोपी अभिषेक जादौन के खिलाफ दुष्कर्म (Rape), ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) और आईटी एक्ट (IT Act) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!