दिग्विजय ने एक बार फिर ट्वीट कर PM मोदी पर साधा निशाना
Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2017 02:51 PM
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अकसर अपने बयानों को लेकर विवादों में बने रहते हैं।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अकसर अपने बयानों को लेकर विवादों में बने रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर ट्वीट कर बिना किसी का नाम लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कम से कम आप लोगों को यह देख लेना चाहिए कि उन्होंने(पीएम नरेंद्र मोदी)गुजरात के उन नेताओं के साथ क्या किया जिन्होंने उनका साथ दिया था। उन्होंने केशुभाई से लेकर हरेंद्र पांडया का नाम लेते हुए कहा कि यह सूची अंतहीन है।
माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी को बचाने के लिए दिग्विजय ने यह बयान दिया है। सूत्रों के अनुसार राज्य के दिग्गज नेता शंकरसिंह वाघेला पार्टी आलाकमान से नाराज बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि वह भाजपा में जा सकते हैं। कांग्रेस पार्टी ने कुछ समय पहले दिग्विजय के पास से गोवा का प्रभार ले लिया था क्योंकि सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के बाद भी पार्टी गोवा में अपनी सरकार बनाने में नाकामयाब रही। इसके पीछे राज्य कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने यही कारण बताया गया कि दिग्विजय सिंह की हीलाहवाली की वजह से कांग्रेस सरकार बनाने से चूक गई।
Related Story
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं: लवली
CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की अनुमति
दुकान से घर वापस जा रही थी नाबालिग लड़की, शख्स ने बंधक बनाकर तीन दिनों तक किया दुष्कर्म
1 मई को फिर लाइव होगी Vivo T3x 5G स्मार्टफोन की सेल, खरीदने पर पाएं शानदार डिस्काउंट
CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर SC 29 अप्रैल को करेगा सुनवाई
CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज, प्रियंका गांधी को बताया नकली गांधी
‘सेक्स स्कैंडल' मामले में बोले पूर्व CM कुमारस्वामी- जिसने अपराध किया, उसे माफ नहीं किया जाएगा
कांग्रेस का घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित : राजनाथ सिंह
गुजरात में तटरक्षक बल का बड़ा एक्शन, 600 करोड़ के ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी नाव जब्त,14 गिरफ्तार
'INDIA गठबंधन का फॉर्मूला, हर साल एक नया प्रधानमंत्री', विपक्ष पर PM मोदी की टिप्पणी