Viral Video: कटे हाथों के बावजूद नहीं टूटा हौसला, बुजुर्ग नाई का जज्बा देख लोग कर रहे सलाम

Edited By Updated: 09 May, 2026 04:15 PM

disabled barber wins hearts with hard work and confidence

सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियोज वायरल होते हैं। कुछ वीडियो हंसाने वाले तो कुछ भावुक करने वाले होते हैं। हाल में एक ओर वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है। इसने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है। दरअसल यह वीडियो एक ऐसे दिव्यांग बुजुर्ग नाई का है, जिसने यह...

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियोज वायरल होते हैं। कुछ वीडियो हंसाने वाले तो कुछ भावुक करने वाले होते हैं। हाल में एक ओर वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है। इसने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है। दरअसल यह वीडियो एक ऐसे दिव्यांग बुजुर्ग नाई का है, जिसने यह साबिक किया कि शरीर का कोई अंग कम हो सकता है, लेकिन मेहनत करने का जज्बा कभी कम नहीं होना चाहिए।

<

>

मजबूरी पर भारी पड़ा आत्मविश्वास

वायरल में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग नाई सड़क किनारे बैठकर बड़े ही इत्मीनान से अपने ग्राहक के बाल काट रहे हैं। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि नाई के हाथ नहीं हैं वो अपने कटे हुए हाथों की जगह लोहे का एक 'प्रोसीजरल सपोर्ट' (जुगाड़ वाला स्टैंड) लगाया हुआ है, जिससे वे कंघी को सहारा देते हैं और दूसरे हाथ से कैंची चलाते हैं। चेहरे पर बिना किसी शिकवे या मायूसी के, वे जिस एकाग्रता से अपना काम कर रहे हैं, उसने देखने वालों को भावुक कर दिया है।

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अलग- अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- ताकत हड्डियों में नहीं, इंसान के इरादों में होती है।"  कुछ लोगों का कहना है किजो लोग छोटी-सी समस्या आने पर भगवान या किस्मत को कोसते हैं, उन्हें इन बुजुर्ग से सीखना चाहिए। एक अन्य यूजर ने स्थानीय लोगों से और समाज सेवी संस्थाओं से अपील की वो इसकी सहायता करें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!