Edited By Rohini Oberoi,Updated: 17 Jun, 2026 02:06 PM

बॉलीवुड के सबसे चहेते और मशहूर प्लेबैक सिंगर Sonu Nigam ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने उनके करोड़ों प्रशंसकों (Fans) को चिंता में डाल दिया है। सिंगर ने खुलासा किया है कि वे इस समय एक बेहद दर्दनाक शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं...
Sonu Nigam Health : बॉलीवुड के सबसे चहेते और मशहूर प्लेबैक सिंगर Sonu Nigam ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने उनके करोड़ों प्रशंसकों (Fans) को चिंता में डाल दिया है। सिंगर ने खुलासा किया है कि वे इस समय एक बेहद दर्दनाक शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इस असहनीय दर्द और मेडिकल ट्रीटमेंट के बावजूद वे अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने अपना अपकमिंग लाइव कॉन्सर्ट रद्द करने से साफ मना कर दिया है।
'पिन्च्ड नर्व्स' से जूझ रहे हैं सिंगर
सोनू निगम ने मुंबई में होने वाले अपने बड़े लाइव परफॉर्मेंस से ठीक पहले फैंस के साथ अपनी बीमारी की बात साझा की। सोनू ने बताया कि उनकी नसें पिंच (दब) गई हैं जिसकी वजह से उन्हें लगातार तेज दर्द का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक हफ्ते से इस बीमारी की गंभीरता को समझने के लिए वे लगातार MRI और CT Scan जैसे कड़े मेडिकल टेस्ट से गुजर रहे हैं। सिंगर ने अपने इलाज के बारे में बताते हुए कहा कि उनके फिजियोथेरेपी सेशन्स बेहद दर्दनाक रहे हैं। इस समय दर्द से थोड़ी राहत पाने के लिए वे लगातार हैवी पेन किलर्स (दर्द निवारक दवाएं) ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 17 June Petrol-Diesel Price: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें क्या हैं आज के भाव?
हम सभी जानतें ही हैं कि एक गायक के लिए लाइव शो से पहले उसकी आवाज सबसे बड़ी पूंजी होती है लेकिन सोनू इस समय एक नई चुनौती का सामना कर रहे हैं। सोनू निगम ने वीडियो में बताया कि नसों और मांसपेशियों (Muscles) को आराम देने के लिए उन्हें जो दवाएं दी जा रही हैं उसकी वजह से उनका गला थोड़ा भारी हो गया है।
गले में भारीपन और शरीर में दर्द होने के बावजूद सोनू ने साफ कर दिया है कि वे शो रद्द नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, मैं काफी लंबे समय के बाद स्टेज पर लौट रहा हूं इसलिए चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अपने दर्शकों के लिए परफॉर्म जरूर करूंगा।
यह भी पढ़ें: Vadodara Highway पर तड़के मची चीख-पुकार: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार लग्जरी बस, 6 यात्रियों की मौत
जल्द ठीक होने के लिए फैंस कर रहे हैं दुआएं
सोनू निगम का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथी कलाकार उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ (Get Well Soon) कर रहे हैं। प्रशंसक उनके इस रॉकस्टार वाले जज्बे और काम के प्रति उनके समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें स्टेज पर रॉक करने की हिम्मत दे रहे हैं।