डॉ. तनु जैन ने की राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पुष्पा पाण्डेय से भेंट, महिलाओं की सुरक्षा व कौशल विकास पर हुई चर्चा

Edited By Updated: 29 Jul, 2025 05:24 PM

dr tanu jain met state women commission member mrs pushpa pandey

बरेली छावनी परिषद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. तनु जैन ने आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती पुष्पा पाण्डेय जी से शिष्टाचार भेंट की। यह बैठक महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और बालिकाओं के लिए व्यावसायिक कौशल...

उत्तर प्रदेश : बरेली छावनी परिषद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. तनु जैन ने आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती पुष्पा पाण्डेय जी से शिष्टाचार भेंट की। यह बैठक महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और बालिकाओं के लिए व्यावसायिक कौशल विकास के मुद्दों पर केंद्रित रही।

बैठक के दौरान डॉ. तनु जैन ने बताया कि छावनी क्षेत्र में महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक समग्र योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें किशोरियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, महिला हेल्प डेस्क की स्थापना, और स्वरोजगार की दिशा में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे।

PunjabKesari

श्रीमती पुष्पा पाण्डेय जी ने छावनी परिषद के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि आज के दौर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार की योजनाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आयोग की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!