Edited By Rohini Oberoi,Updated: 16 Jul, 2026 12:39 PM

राजधानी दिल्ली के बाहरी-उत्तरी इलाके से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सिंघू बॉर्डर पर तैनात दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वारदात के बाद कार सवार आरोपी मौके से फरार...
Hit-and-run in Delhi : राजधानी दिल्ली के बाहरी-उत्तरी इलाके से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सिंघू बॉर्डर पर तैनात दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वारदात के बाद कार सवार आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
हालांकि दिल्ली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीसीटीवी (CCTV) और तकनीकी सुरागों की मदद से न केवल गाड़ी को जब्त कर लिया बल्कि दो आरोपियों को भी धर दबोचा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई जब सिंघू बॉर्डर पर हेड कांस्टेबल अमित यातायात ड्यूटी पर तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हेड कांस्टेबल अमित को उनके सहकर्मी तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल (एसआरएचसी) ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अलीपुर थाने में बीएनएस की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 106 (1) (लापरवाही से मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कुलदीप उर्फ करण और नीरज को पकड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: 16 July Petrol-Diesel Price: हो गई पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी, जानें क्या है आज के भाव, देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, यह बेहद अफसोस की बात है कि सिंघू बॉर्डर पर यातयात इकाई में तैनात हेड कांस्टेबल अमित की हिट-एंड-रन घटना में मृत्यु हो गई है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।पुलिस ने कहा कि कई टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों की जांच करके वाहन की पहचान की और आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच और कानूनी औपचारिकताएं चल रही हैं।