Edited By Yaspal,Updated: 26 Jan, 2020 06:38 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जल सरंक्षण पर कहा कि मानसून के समय से देश में जल सरंक्षण के लिए प्रयास चल रहे हैं। तालाबों और कुओं के माध्यम से जल को सरंक्षित किया जा रहा है। राजस्थान में वावड़ियां फिर से जिंदा हो उठीं हैं। देश में जल
नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जल सरंक्षण पर कहा कि मानसून के समय से देश में जल सरंक्षण के लिए प्रयास चल रहे हैं। तालाबों और कुओं के माध्यम से जल को सरंक्षित किया जा रहा है। राजस्थान में वावड़ियां फिर से जिंदा हो उठीं हैं। देश में जल सरंक्षण पर काम हो रहा है। जल सरंक्षण अभियान से लाखों लोग जुड़े हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के बाद जन भागीदारी की भावना एक और क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है और वह है जल संरक्षण। इसके लिए कई व्यापक और नवोन्मेषी प्रयास देश भर में चल रहे हैं। समाज के हर क्षेत्र के लोग ने इसमें भागीदारी कर रहे हैं।