'लालबागचा राजा' गणेश पंडाल के पास बेहोश हुए बुजुर्ग की मौत, गणेशोत्सव के दौरान दूसरा हादसा

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 11:35 AM

elderly man dies after collapsing near the lalbaugcha raja ganesh pandal

इससे पहले 17 सितंबर को पुणे निवासी 25 वर्षीय जयदीप मेघराज नेमाडे की 'लालबागचा राजा' गणपति पंडाल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी।

मुंबई: मध्य मुंबई में 'लालबागचा राजा' गणेश पंडाल के पास बेहोश हुए 68 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात हुई। 12 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान लालबाग इलाके में भारी भीड़ जुटती है और इस उत्सव के दौरान मौत की यह दूसरी घटना है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने कालाचौकी पुलिस थाने से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि स्थानीय निवासी विजय आनेकर 'लालबागचा राजा' पंडाल के पास हनुमान मंदिर के निकट बैठे थे, तभी वह बेहोश हो गए। 

अधिकारी ने बताया कि आनेकर को परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका। इससे पहले 17 सितंबर को पुणे निवासी 25 वर्षीय जयदीप मेघराज नेमाडे की 'लालबागचा राजा' गणपति पंडाल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!