कानपुर में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा भतीजे की मौत

Edited By Updated: 26 Sep, 2026 08:16 PM

uncle and nephew die after coming into contact with a high tension line

कानपुर के रावतपुर थानाक्षेत्र में एक अपार्टमेंट में शनिवार को ग्रिल लगाते समय उच्च क्षमता वाली बिजली लाइन के संपर्क में आने से एक युवक और उसके चाचा की करंट लगने से मौत हो गई और एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।...

नेशनल डेस्क : कानपुर के रावतपुर थानाक्षेत्र में एक अपार्टमेंट में शनिवार को ग्रिल लगाते समय उच्च क्षमता वाली बिजली लाइन के संपर्क में आने से एक युवक और उसके चाचा की करंट लगने से मौत हो गई और एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रावतपुर के अभिषेक पाल (25) और उनके चाचा मिथिलेश उर्फ छोटू (40) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार रावतपुर थानाक्षेत्र में केशवपुरम के बालाजी अपार्टमेंट में तीनों कर्मचारी एक फ्लैट में ग्रिल लगाने के लिए उसकी नाप-जोख और तैयारी कर रहे थे। इसी बीच जब कर्मचारी ग्रिल ऊपर उठा रहे थे, तभी उसका एक हिस्सा अपार्टमेंट के ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता वाली लाइन के संपर्क में आ गया, तीनों कर्मचारियों को बिजली का तेज झटका लगा। कल्याणपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि दो लोग मृत पाए गए, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल था और उसे अस्पताल ले जाया गया।

सिंह के अनुसार बुरी तरह झुलस गये रिजवान का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ''शिकायत मिलने और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

रावतपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमलेश राय ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हादसा तब हुआ जब ऊपर उठाई जा रही ग्रिल हाई-टेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। पुलिस घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिसमें बिजली लाइन की स्थिति और घटनास्थल के हालात शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!