गणेश विसर्जन के दौरान गोदावरी नदी में डूबे दो इंजीनियरिंग छात्र, एक की मौ'त दूसरे की तलाश जारी

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 01:29 AM

two engineering students drowned in godavari river during ganesh immersion

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद गोदावरी नदी में नहाने गए इंजीनियरिंग के दो छात्रों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद गोदावरी नदी में नहाने गए इंजीनियरिंग के दो छात्रों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नांदेड़ ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 'वाडी पाटी' स्थित 'मातोश्री प्रतिष्ठान महाविद्यालय' के इंजीनियरिंग के छात्रों का एक समूह गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए कलेश्वर में गोदावरी नदी के तट पर गया था।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के बाद युवक नदी में नहाने के लिए उतर गए और इस दौरान तेज बहाव में दो छात्र बह गए। छात्रों की पहचान बजरंग येदुरे (18) और दीपक सोलुंके (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!