बार-बार जम्हाई आना कहीं खतरे की घंटी तो नहीं? जानें कब यह सामान्य थकान नहीं, बल्कि गंभीर बीमारी का है संकेत

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 12:15 PM

excessive yawning brain health neurological disorders sleep deprivation

Yawning Dangerous sign: अक्सर सुबह सोकर उठने के बाद, ऑफिस में काम के दौरान या शाम को सुस्ती महसूस होने पर हमें जम्हाई (Yawning) आती है। सामान्य तौर पर हम इसे नींद की कमी या थकान मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना वजह बार-बार...

Yawning Dangerous sign: अक्सर सुबह सोकर उठने के बाद, ऑफिस में काम के दौरान या शाम को सुस्ती महसूस होने पर हमें जम्हाई (Yawning) आती है। सामान्य तौर पर हम इसे नींद की कमी या थकान मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना वजह बार-बार आने वाली जम्हाई आपके शरीर के भीतर पनप रही किसी बड़ी बीमारी का शुरुआती इशारा हो सकती है?

हालिया शोध बताते हैं कि अगर आपको एक दिन में असामान्य रूप से ज्यादा जम्हाई आ रही है, तो यह दिमाग और नर्वस सिस्टम से जुड़ी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं जम्हाई से जुड़ी उन बातों को जिन्हें जानना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

दिमाग की सेहत से है सीधा कनेक्शन (Neurological Connection)
लगातार जम्हाई आना केवल आलस नहीं, बल्कि मस्तिष्क (Brain) से जुड़ी समस्याओं की चेतावनी हो सकती है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, इसका संबंध निम्नलिखित स्थितियों से हो सकता है:

मिर्गी (Epilepsy): कुछ मामलों में जम्हाई मिर्गी के दौरे का एक सूक्ष्म लक्षण हो सकती है।

ब्रेन स्ट्रोक: मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में रुकावट आने पर भी शरीर इस तरह की प्रतिक्रिया दे सकता है।

फ्रंटल लोब सीजर: यह दिमाग के एक खास हिस्से में होने वाली असामान्य हलचल है, जिसके कारण व्यक्ति अनियंत्रित रूप से जम्हाई लेने लगता है।

क्यों आती है जम्हाई? शरीर का कूलिंग सिस्टम
वैज्ञानिकों का मानना है कि जम्हाई लेना शरीर का एक प्राकृतिक 'थर्मोरेगुलेशन' (तापमान नियंत्रण) तरीका है। जब हमारा दिमाग काम करते-करते गर्म हो जाता है, तो जम्हाई के जरिए अंदर जाने वाली ठंडी हवा दिमाग के तापमान को संतुलित करने में मदद करती है। इसके अलावा, हमारे ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम (जो बीपी और दिल की धड़कन संभालता है) में असंतुलन होने पर भी जम्हाई की आवृत्ति बढ़ जाती है।

सावधान! कब डॉक्टर से मिलना है जरूरी?
हर जम्हाई चिंता का विषय नहीं होती, लेकिन यदि आपको जम्हाई के साथ नीचे दिए गए लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

अत्यधिक फ्रीक्वेंसी: अगर आप एक मिनट में कई बार जम्हाई ले रहे हैं।

चक्कर आना: जम्हाई के साथ सिर घूमना या कमजोरी महसूस होना।

एकाग्रता में कमी: काम में मन न लगना या धुंधलापन महसूस होना।

नींद का पैटर्न सही होने के बावजूद: अगर आप 7-8 घंटे की पूरी नींद ले रहे हैं, फिर भी दिन भर जम्हाई आती है।

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!