Early Warning Signs of Cancer: कैंसर के 5 ऐसे लक्षण खतरे की घंटी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 09:44 AM

cancer symptoms early signs of cancer unexplained weight loss fatigue causes

Cancer Symptoms: कैंसर आज के समय में तेजी से बढ़ती हुई बीमारियों में शामिल हो चुका है। अच्छी बात यह है कि अब इसका इलाज काफी हद तक संभव हो रहा है, लेकिन अगर इसका पता early stage में लगा लिया जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है लेकिन ऐसा हो पाना बेहद...

Cancer Symptoms: कैंसर आज के समय में तेजी से बढ़ती हुई बीमारियों में शामिल हो चुका है। अच्छी बात यह है कि अब इसका इलाज काफी हद तक संभव हो रहा है, लेकिन अगर इसका पता early stage में लगा लिया जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है लेकिन ऐसा हो पाना बेहद मुश्किल है क्योंकि कैंसर के लक्षण बहुत ही कॉमन होते हैं, जिनका पता वक्त पर लगाना थोड़ा मुश्किल है। इसके शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य बीमारियों जैसे लगते हैं, इसलिए लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं आईए जानते है किन लक्षणों को देखते ही डाॅक्टर से चेकअप कराना चाहिए। 

शरीर में गांठ या सूजन
स्तन, गर्दन, बगल या अंडकोष जैसे हिस्सों में यदि कोई नई गांठ या सूजन लंबे समय तक बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन फिर भी खतरे से बचने के लिए इसकी समय पर जांच बेहद जरूरी है ताकि सही कारण पता चल सके।

बिना किसी वजह वजन में तेजी से कम होना
अगर आपका वजन तेजी से कम हो रहा है तो सतर्क हो जाए। एक अच्छी डाइट लेने के बावजूद कुछ समय में वजन लगातार घट रहा है, तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है। अचानक और अनजाने में वजन कम होना कई प्रकार के कैंसर से जुड़ा हो सकता है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

आवाज में बदलाव और लंबे समय तक खांसी
यदि खांसी तीन हफ्तों से अधिक समय तक बनी रहती है, आवाज भारी या बैठी रहती है, या निगलने में परेशानी होती है, तो यह गले, फेफड़ों या स्वरयंत्र से जुड़ी किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षणों पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है।

असामान्य जगहों से खून आना
शरीर के किसी भी हिस्से से मल, पेशाब, खांसी या उल्टी में खून आना, या महिलाओं में मासिक धर्म के अलावा रक्तस्राव होना, गंभीर संकेत हो सकता है। यह स्थिति केवल कैंसर ही नहीं बल्कि अन्य गंभीर बीमारियों की ओर भी इशारा कर सकती है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है।

लगातार थकान महसूस होना
अगर पर्याप्त आराम के बावजूद शरीर में लगातार कमजोरी और थकावट बनी रहती है, तो यह सामान्य स्थिति नहीं मानी जाती। सामान्य काम के बाद थकना स्वाभाविक है, लेकिन बिना किसी खास वजह के हमेशा थका-थका महसूस करना किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

नोट: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी लक्षण की स्थिति में विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!