Nighttime Overthinking: रात में बिस्तर पर जाते ही शुरू हो जाता है विचारों का तूफान? इसे मामूली बात न समझें, हो सकती हैं ये 3 गंभीर बीमारियां

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 07:08 PM

nighttime overthinking causes anxiety insomnia symptoms sleep deprivation

Nighttime Overthinking Causes:  दिनभर की कड़ी मेहनत और भागदौड़ के बाद जब इंसान रात को गहरी नींद की आस बिस्तर पर सोने की कोशिश करता है वैसे ही अकसर हमारे दिमाग में विचारों का तुफान खड़ा हो जाता है। जैसे ही हम सोने के लिए आंखें बंद करते हैं, दिमाग में...

Nighttime Overthinking Causes:  दिनभर की कड़ी मेहनत और भागदौड़ के बाद जब इंसान रात को गहरी नींद की आस बिस्तर पर सोने की कोशिश करता है वैसे ही अकसर हमारे दिमाग में विचारों का तुफान खड़ा हो जाता है। जैसे ही हम सोने के लिए आंखें बंद करते हैं, दिमाग में बुरे ख्याल, बीते कल की बातें, फ्यूचर की टेंशन, ऑफिस का स्ट्रेस और रिश्तों की उलझनें घूमने लगती हैं। पूरा शरीर थका होता है, लेकिन दिमाग लगातार चलता रहता है और इंसान रात भर करवटें बदलता रहता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर हो रहा है, तो इसे सिर्फ एक खराब आदत समझकर नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल न करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात में जरूरत से ज्यादा सोचना (Overthinking) किसी मानसिक या शारीरिक बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है।

रात को लगातार सोचना किन बीमारियों का है संकेत?

1. एंग्जायटी डिसऑर्डर और स्ट्रेस  
ज्यादातर मामलों में रात को नींद न आने और लगातार सोचते रहने की बड़ी वजह एंग्जायटी (घबराहट) या क्रोनिक स्ट्रेस होता है। ऐसे लोगों का दिमाग शांत नहीं हो पाता, जिससे या तो उन्हें नींद बहुत देर से आती है या फिर रात में बार-बार उनकी नींद खुलती रहती है।

2. डिप्रेशन  
डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों में रात के समय नेगेटिव या बुरे ख्याल आने की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे मरीज अक्सर पुरानी और दुखी करने वाली बातों को बार-बार सोचते रहते हैं, जिसके कारण उनका स्लीप पैटर्न पूरी तरह बिगड़ जाता है।

3. अनिद्रा या इंसोम्निया 
अगर आपको हफ्ते में कई दिन सोने में परेशानी हो रही है और आप रात-रात भर जागकर सिर्फ सोच रहे हैं, तो यह 'इंसोम्निया' यानी अनिद्रा की बीमारी हो सकती है। सही से नींद न पूरी होने के कारण इंसान अगले पूरे दिन थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ेपन से घिरा रहता है।

ज्यादा सोचने के मुख्य कारण 
-जीवन में अचानक हुई कोई बुरी या दर्दनाक घटना।
-काम या निजी जिंदगी का अत्यधिक मानसिक दबाव।
-किसी अन्य शारीरिक बीमारी या दवाओं के साइड इफेक्ट्स के कारण दिमाग का अशांत होना।

राहत के लिए क्या करें? एक्सपर्ट्स के आसान उपाय
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो दवाइयों के बजाय कुछ प्राकृतिक और योगिक तरीकों को अपना सकते हैं:

मेडिटेशन: सोने से पहले कम से कम 10-15 मिनट ध्यान लगाएं, इससे दिमाग शांत होता है।

शवासन : बिस्तर पर सीधे लेटकर शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ दें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।

बाईं करवट सोएं : एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाईं करवट (Left side) लेकर सोने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और शरीर व दिमाग को जल्दी आराम मिलता है।

सलाह: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। अगर आपकी नींद न आने की समस्या लगातार बनी हुई है और मानसिक तनाव बढ़ रहा है, तो किसी डॉक्टर या थेरेपिस्ट से परामर्श जरूर लें।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!