दिल्ली: फैक्टरी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, 6 अन्य घायल

Edited By Updated: 19 May, 2022 03:48 PM

factory fire thinner factory bawana fire brigade delhi

दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। मुंडका-नरेला के बाद अब गुरुवार को बवाना में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ये आग थिनर की फैक्ट्री में लगी है, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। 17 दमकलें आग बुझाने में लगी...

नेशनल डेस्क: उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर बाद करीब 12:17 बजे मिली और इसके तुरंत बाद आग बुझाने के लिये सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि यह आग बिजली के उपकरण बनाने की फैक्टरी की पहली मंजिल पर लगी, जिसमें सात लोग घायल हो गए और उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।'' विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ‘‘घायलों में से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। आग जिस इमारत में लगी वह करीब 200 गज में बनी हुई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!