जंतर-मंतर पहुंचे राहुलऔर प्रियंका गांधी, बोले- किसानों को इंसाफ मिलने तक कांग्रेस नहीं हटेगी पीछे

Edited By Updated: 15 Jan, 2021 03:57 PM

farmers protest rahul gandhi

केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों और मोदी सरकार के किसान विरोधी रवैये के खिलाफ कांग्रेस आज  देशभर के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किसान अधिकार दिवस मनाने जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर सभी...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य नेता शामिल हुए। उप राज्यपाल के निवास के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी ने कहा कि तीनों कानूनों को सरकार को वापस लेना पड़ेगा और जब तक ये वापस नहीं लिए जाते, तब तक कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ये कानून लाई है।

 

 राहुल गांधी ने कहा कि ये कानून किसानों को खत्म करने के लिए हैं। सरकार किसानों की जमीन छीनने का प्रयास कर रही है। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी और कई अन्य नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को ‘किसान अधिकार दिवस' मना रही है। इसके तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और राज्यपालों एवं उप राज्यपालों को ज्ञापन सौंपेंगे।

PunjabKesari

 मुख्य विपक्षी पार्टी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ‘स्पीकअप फॉर किसान अधिकार' हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया है। इस प्रदर्शन से पहले  राहुल गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वे किसानों के आंदोलन और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के मुद्दों को लेकर पार्टी की ओर से आहूत विरोध प्रदर्शनों एवं ‘सत्याग्रह' में शामिल हों। 

PunjabKesari

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सत्याग्रह कर रहे हैं। आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहा है। आप भी जुड़िये और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!