कड़ी धूप के बीच परेशान हुए किसान, 80 KM दूर से ला रहे डीजल

Edited By Updated: 23 May, 2026 03:16 PM

farmers suffer in the scorching heat bringing diesel from 80 km away

खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंका के बीच देश में डीजल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। डीजल की किल्लत से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में खरीफ सीजन शुरू होने से पहले किसान डीजल की कमी से...

नेशनल डेस्कः खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंका के बीच देश में डीजल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। डीजल की किल्लत से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में खरीफ सीजन शुरू होने से पहले किसान डीजल की कमी से परेशान हैं। किसानों को डीजल के लिए कई किलोमीटर दूर तक भटकना पड़ रहा है।

सप्लाई में देरी और अचानक बढ़ती मांग के कारण हालात और मुश्किल हो गए हैं। बुलढाणा और वाशिम जिलों के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए लंबी लाइने लगी हैं। किसान कैन और ट्रैक्टर लेकर घंटों लाइनों में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनको फिर भी पर्याप्त डीजल नहीं मिल रहा है।

अकोला जिले में बड़े डिपो होने के कारण यहां पर फिलहाल डीजल उपलब्ध है, लेकिन आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान यहां आ रहे हैं। जिससे स्थानीय पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। कुछ जगहों पर डीजल को लेकर विवाद और झड़प की खबरें भी सामने आई हैं।

वाशिम जिले के धेपुड गांव के किसान धनंजय गंगावने ने कहा कि वह 5 एकड़ खेती करते है। उन्होंने डीजल के लिए अपने इलाके के कई पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाए, लेकिन कहीं कैन में डीजल नहीं मिला। बाद में उन्हें 80 किलोमीटर का सफर तय कर अकोला पहुंचना पड़ा। अकोला में उन्हें 1000 रुपये का डीजल मिला, जबकि यहां तक पहुंचने में 200 रुपये का पेट्रोल खर्च हो गया।

इसी तरह वाशिम के मालेगांव के एक अन्य किसान भी कई पेट्रोल पंपों पर भटकने के बाद अकोला पहुंचे। किसानों का कहना है कि मानसून से पहले खेतों की जुताई जरूरी है, लेकिन डीजल की कमी उनकी तैयारियों पर असर डाल रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!