Fatty liver: लिवर में जमा हो रही है चर्बी, इन 5 'साइलेंट संकेतों' को भूलकर भी न समझें आम थकान, वरना बढ़ सकती है मुसीबत

Edited By Updated: 03 Jun, 2026 07:17 AM

fatty liver silent signs non alcoholic fatty liver disease nafld early symptom

Fatty Liver Silent Symptoms: आजकल की खराब लाइफस्टाइल, बाहर का अनहेल्दी खाना और Physical Activity की कमी के कारण Fatty Liver की प्राब्लम बेहद आम हो चुकी है। चिंता की बात यह है कि अमेरिका के 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी...

Fatty Liver Silent Symptoms: आजकल की खराब लाइफस्टाइल, बाहर का अनहेल्दी खाना और Physical Activity की कमी के कारण Fatty Liver की प्राब्लम बेहद आम हो चुकी है। चिंता की बात यह है कि अमेरिका के 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज' (NIDDK) की एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर लोगों में नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) के शुरुआती लक्षण दिखाई ही नहीं देते।

जब लिवर में धीरे-धीरे फैट जमा होता है, तो शरीर कुछ ऐसे 'साइलेंट' संकेत देता है, जिन्हें हम अक्सर मामूली थकान या गैस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। समय पर इलाज न मिलने से यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। आइए जानते हैं फैटी लिवर के उन 5 साइलेंट लक्षणों के बारे में जिन्हें पहचानना बेहद जरूरी है:

1. हर समय लगातार थकान और कमजोरी रहना
अगर आप रात में पूरी नींद लेते हैं, फिर भी दिनभर शरीर में एनर्जी की कमी और थकावट महसूस होती है, तो यह फैटी लिवर का सबसे पहला संकेत हो सकता है। हमारा लिवर शरीर के मेटाबॉलिज्म और एनर्जी बनाने का काम करता है। जब लिवर पर चर्बी बढ़ने लगती है, तो उसकी काम करने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे बिना किसी वजह के इंसान हर वक्त थका हुआ महसूस करता है।

2. पेट के ऊपरी Right  हिस्से में भारीपन या दर्द
लिवर पेट के दाहिने हिस्से में ऊपर की तरफ होता है। फैटी लिवर होने पर इस हिस्से में हल्का-हल्का दर्द, दबाव या भारीपन महसूस हो सकता है। यह दर्द इतना हल्का होता है कि लोग इसे अक्सर पेट की गैस या बदहजमी (अपच) समझकर कोई भी दवा खा लेते हैं, जो कि गलत है।

3. शरीर में सुस्ती और काम में मन न लगना
मेडिकल की भाषा में इसे मलेज (Malaise) कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को बिना किसी बीमारी के भी पूरे शरीर में सुस्ती, कमजोरी और किसी भी काम को करने में अरुचि महसूस होती है। लोग इसे अक्सर काम का तनाव (Stress) मानकर टाल देते हैं।

4. अचानक भूख कम होना या वजन का घटना
अगर आपको अचानक भूख लगना कम हो गई है या फिर बिना किसी डाइटिंग और एक्सरसाइज के आपका वजन लगातार कम हो रहा है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। लिवर फंक्शन गड़बड़ाने पर पाचन क्रिया पर सीधा असर पड़ता है, जिससे भूख में कमी आने लगती है।

5. Brain Fog मानसिक धुंधलापन
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (लिवर रोग विशेषज्ञों) और रिसर्च के मुताबिक, फैटी लिवर के शुरुआती दिनों में मरीज को किसी काम में ध्यान लगाने (Concentration) में दिक्कत होने लगती है। दिमाग में सुस्ती छाई रहती है और सोचने-समझने में भारीपन महसूस होता है, जिसे 'ब्रेन फॉग' कहा जाता है। चूंकि यह लक्षण बहुत सामान्य लगता है, इसलिए लोग इसका संबंध लिवर की खराबी से नहीं जोड़ पाते।

डॉक्टर की सलाह: अगर आपको ऊपर दिए गए लक्षणों में से दो या तीन संकेत लगातार अपने शरीर में दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और एक साधारण लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) या अल्ट्रासाउंड (USG) जरूर करवाएं। सही समय पर सही खान-पान और एक्सरसाइज से फैटी लिवर को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!