Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 Jul, 2026 02:01 PM

Thick Blood: अगर आपको बार-बार सिरदर्द, चक्कर या बिना वजह थकान महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। कई बार ये संकेत खून के सामान्य से ज्यादा गाढ़ा होने की ओर इशारा कर सकते हैं। समय रहते इस समस्या की पहचान करना बेहद जरूरी है, क्योंकि लापरवाही आगे...
Thick Blood: अगर आपको बार-बार सिरदर्द, चक्कर या बिना वजह थकान महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। कई बार ये संकेत खून के सामान्य से ज्यादा गाढ़ा होने की ओर इशारा कर सकते हैं। समय रहते इस समस्या की पहचान करना बेहद जरूरी है, क्योंकि लापरवाही आगे चलकर हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लड क्लॉट जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं खून गाढ़ा होने के शुरुआती संकेत।
चक्कर आना और कमजोरी महसूस होना
जब शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, तो व्यक्ति को बार-बार चक्कर आना, थकान, कमजोरी या ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। यदि यह परेशानी लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।
हाथ-पैरों में सुन्नपन
धीमे ब्लड फ्लो की वजह से हाथों या पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन या भारीपन महसूस हो सकता है। अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को अचानक नजर धुंधली लगने लगती है या आंखों के सामने बार-बार काले धब्बे या फ्लोटर्स दिखाई दे सकते हैं। अगर यह लक्षण बार-बार सामने आए, तो आंखों और ब्लड सर्कुलेशन दोनों की जांच कराना जरूरी हो सकता है।
बिना ज्यादा मेहनत के सांस फूलना
यदि सामान्य काम करने पर भी सांस फूलने लगे, सीने में भारीपन महसूस हो या जल्दी थकावट होने लगे, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। खासकर कम उम्र में ऐसा होना डॉक्टर से तुरंत जांच कराने का कारण बन सकता है।
ठंडे रहना
कुछ लोगों को हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहना, त्वचा का रंग बदलना या शरीर में भारीपन महसूस होना भी खराब रक्त प्रवाह का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण लगातार बने रहने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
खून के गाढ़ा होने के कारण
खून के गाढ़ा होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शरीर में पानी की कमी, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना और हार्मोनल बदलाव शामिल हैं। कुछ मामलों में यह समस्या कुछ दवाओं के सेवन के कारण भी हो सकती है।
खून गाढ़ा होने से बचने के आसान उपाय
-दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
-लंबे समय तक लगातार बैठने से बचें और बीच-बीच में चलें-फिरें।
-धूम्रपान और तंबाकू से दूरी बनाए रखें।
-संतुलित आहार लें और वजन नियंत्रित रखें।
-नियमित रूप से हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
यदि पहले से कोई बीमारी है या ऐसी दवाएं ले रहे हैं जो रक्त को प्रभावित कर सकती हैं, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित जांच कराते रहें।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी लक्षण या स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में स्वयं इलाज करने के बजाय योग्य डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।