पहली मुलाकात में Shah Rukh Khan को देखकर चौंक गईं थी Kajol, बोलीं- ये कैसा अजीब सा हीरो है, इसे कहां से लाए हो

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 06:56 PM

kajol shah rukh khan first meet

एंटरटेनमेंट डेस्क : जब भी ऑन-स्क्रीन की बेस्ट जोड़ियों की बात की जाती है तो सबसे पहले काजोल और शाहरुख खान का नाम सबसे पहले आता है। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ियों में से एक थीं। जब-जब दोनों साथ में फिल्में करते हैं, वो हमेशा ही हिट...

एंटरटेनमेंट डेस्क : जब भी ऑन-स्क्रीन की बेस्ट जोड़ियों की बात की जाती है तो सबसे पहले काजोल और शाहरुख खान का नाम सबसे पहले आता है। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ियों में से एक थीं। जब-जब दोनों साथ में फिल्में करते हैं, वो हमेशा ही हिट जाती हैं। 1993 में दोनों ने सबसे पहले बाजीगर फिल्म में काम किया था और सेट पर पहली बार मिले थे। दोनों की मुलाकात कैसे हुई ये शायद कम लोगों को ही पता है, तो चलिए जानते हैं। 

 Kajol Shah Rukh Khan first meet

ये कैसा लड़का है ?
जब काजोल पहली बार शाहरुख खान से मिली थी तो उनका रिएक्शन बहुत अजीब था। वो उन्हें देखकर काफी हैरान रह गईं थी और कहा था, ये कैसा हीरो है, इसे कहां से लेकर आए हो ?

पहली मुलाकात में काजोल को शाहरुख खान बिल्कुल भी पसंद नहीं आए थे। आप की अदालत में एक काजोल ने खुद कहा था कि, मैं पहली बार शाहरुख  को देखकर हैरान रह गई थी और कहा था हाय राम कैसा लड़का है ये ?

 Kajol Shah Rukh Khan first meet

इसी के साथ उन्होंने आगे बताया कि उस समय मैं अपने मेकअप मैन से  मराठी में बातें करने लग गई कि, इसे कहा से उठाकर लाए हो ? कौन है ये लड़का जो अजीब सा चश्मा पहनकर बैठा हुआ है और वो भी इतनी देर से। 

 शाहरुख खान का चुप बैठना नहीं था काजोल को पसंद 
इसके बाद काजोल ने बताया कि मैं हमेशा से ही बहुत बातें करती हूँ और इधर-उधर घूम रही थी लेकिन  शाहरुख चुप-चाप बिना बोले, एक ही जगह बैठे हुए थे। उनका यूं शांत बैठना काजोल को बिलकुल पसंद नहीं आया था। 

 Kajol Shah Rukh Khan first meet
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!