नस में इंजरी बढ़ गई है, एक हफ्ते से इसे झेल रहा हूं...असहनीय दर्द में भी परफॉर्म कर रहे Sonu Nigam, हेल्थ अपडेट सुन परेशान हुए फैंस

Edited By Updated: 25 Jun, 2026 05:56 PM

sonu nigam singer life

Sonu Nigam Health Update : सुरो के मालिक सोनू निगम जिनकी आवाज से हर किसी को सुकून मिलता है, आज वो ही सुकून पाने के लिए तरस रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया था कि उनकी गर्दन की नसें दब गई हैं, जिस वजह से उनकी तबीयत...

Sonu Nigam Health Update : सुरो के मालिक सोनू निगम जिनकी आवाज से हर किसी को सुकून मिलता है, आज वो ही सुकून पाने के लिए तरस रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया था कि उनकी गर्दन की नसें दब गई हैं, जिस वजह से उनकी तबीयत काफी खराब रहने लगी है लेकिन इसी बीच उनके एक अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है। वो है कि सेहत खराब होने के बावजूद भी वो अपने फैंस को खुश करने के लिए लगातार स्टेज परफॉरमेंस दे रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों फैंस उन्हें लेजेंड कहते हैं। 

 Pinched Nerve की समस्या से जूझ रहे हैं सोनू निगम 
हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनू निगम ने कुछ वीडियोस शेयर की हैं, जिसमें वो दिखा रहे हैं किस तरह से वो परफॉर्म कर रहा हैं। इसी बीच वो वीडियो में बोलते हैं कि पिछले एक हफ्ते से दर्द से जूझ रहा हूँ। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनकी यह इंजरी लगातार उन्हें परेशान कर रही है लेकिन कोई बात नहीं। भगवान मुझे स्टेज पर शक्ति दे। 

वीडियो शेयर कर फैंस को दिया हेल्थ अपडेट
जिस तरफ फैंस सोनू निगम को प्यार करते हैं, उसी तरह वो भी अपने फैंस को लगातार अपडेट देते रहते हैं। अपनी इतनी बड़ी बीमारी के बावजूद भी वो लगातार स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं, उनका यह अंदाज देखकर हर कोई उनकी बहुत तारीफ कर रहा है। उनकी इन वीडियो को देखकर साफ़ पता चल रहा है कि वो संगीत को कितना प्रेम करते हैं। 

सोनू निगम ने वीडियो में दिखाया पैच का निशान 
कुछ समय पहले सोनू ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी सेहत के बारे में अपडेट किया था। उन्होंने बताया कि वो पिंच्ड नर्व्स यानि नसों के दबने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार उनका इलाज चल रहा है और बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!