Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Jul, 2026 06:17 PM

Esha Gupta : बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी हर नई पोस्ट फैंस का ध्यान ओर खींच लेती है। एक बार फिर उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट...
Esha Gupta : बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी हर नई पोस्ट फैंस का ध्यान ओर खींच लेती है। एक बार फिर उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ईशा का दमदार फैशन सेंस और आत्मविश्वास से भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनके लुक की जमकर सराहना कर रहे हैं। आए देखते हैं उनके इस नए फोटोशूट की खास झलकियां।
ईशा गुप्ता ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं ईशा गुप्ता ने गोल्डन रंग की गाउन पहनी हुई है। उनके इस लुक ने सारे बोल्डनेस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

ईशा गुप्ता का यह लुक पूरा रॉयल वाइब्स दे रहा है। जिस जगह उन्होंने यह फोटोशूट करवाया वो उनके लुक को और भी ज्यादा निखार रहा है।

अपने इस लुक को बहुत ही तरीके से ईशा ने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की है।

ईशा गुप्ता के गाउन का निचला हिस्सा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, जो पारदर्शी कपड़े से बना है और फर्श पर एक खूबसूरत ट्रेल की तरह फैला हुआ है। सोने के सिक्विन और मैटेलिक फ्रिंज की चमक इस डिम-लाइट बैकग्राउंड में भी बेहद शानदार लग रही है।
अगर उनके मेकअप को देखा जाए तो उन्होंने अपने हैवी लुक के साथ बहुत सटल न्यूड मेकअप किया हुआ है। उनके दाहिने हाथ पर बना छोटा सा फूलों का टैटू भी इस फ्रेम में साफ नजर आ रहा है, जो उनके मॉडर्न और बोल्ड अंदाज का प्रतिनिधित्व करता है।

सोशल मीडिया पर ईशा गुप्ता की यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं और लोगों द्वारा भी उनको खूब प्यार मिल रहा है।

ईशा गुप्ता ने अपनी इन तस्वीरों में यह साबित कर दिया है कि उनके फैशन की बराबरी कोई नहीं कर सकता।