Bollywood के ये सुपरस्टार रचायेंगे तीसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन? तारीख हुई कन्फर्म

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 09:45 AM

aamir khan to tie the knot for the third time to marry gauri spratt on july 5

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानी आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। दिग्गज अभिनेता ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह अपनी लॉन्ग-टाइम फ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों...

Aamir Khan Third Marriage : बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानी आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। दिग्गज अभिनेता ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह अपनी लॉन्ग-टाइम फ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों इसी महीने की 5 तारीख को सात फेरे लेंगे।

सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मीडिया से अपनी शादी को लेकर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आमिर ने बताया, शादी 5 जुलाई को है और यह घर पर ही हो रही है। यह बहुत छोटा और घरेलू कार्यक्रम है। 5 तारीख हमारे लिए बेहद खास दिन है। इसमें सिर्फ दोनों परिवार और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं। आप सभी की दुआएं और प्रार्थनाएं चाहिए ताकि हमारा आगे का सफर खूबसूरत और खुशहाल रहे।

PunjabKesari

शादी में शामिल होंगे 150 मेहमान

खबरों की मानें तो आमिर खान के बांद्रा स्थित आवास पर होने वाले इस शादी समारोह में करीब 150 मेहमानों के जुटने की उम्मीद है। इस शादी की सबसे खास बात यह हो सकती है कि आमिर की दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी इस खुशी के मौके पर शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा आमिर के बच्चे जुनैद खान, आयरा खान और आजाद खान भी अपने पिता की इस नई शुरुआत का हिस्सा बनेंगे।

PunjabKesari

प्यार में बदली 25 साल पुरानी दोस्ती 

आमिर खान और गौरी स्प्रैट का रिश्ता कोई नया नहीं है। दोनों पिछले करीब दो दशकों (25 साल) से एक-दूसरे के बेहतरीन दोस्त रहे हैं। पिछले साल मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर ने पहली बार गौरी संग अपने रिश्ते को कुबूल किया था। उन्होंने बताया था कि सालों की दोस्ती के बाद हाल ही में उनके बीच प्यार की शुरुआत हुई है। आमिर के इस बड़े ऐलान के बाद से ही फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

PunjabKesari

बता दें कि यह आमिर खान की जिंदगी की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी दो शादियां और हो चुकी हैं:

पहली शादी (रीना दत्ता): आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आयरा हैं। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था।

दूसरी शादी (किरण राव): इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। साल 2021 में इस कपल ने भी आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।

तमाम उतार-चढ़ाव के बाद अब आमिर खान अपनी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!