सोनिया गांधी के निजी सचिव पर रेप की FIR, महिला का आरोप- नौकरी के नाम पर किया दुष्कर्म

Edited By Updated: 28 Jun, 2022 10:41 AM

fir against sonia gandhi personal secretary

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पी.पी. माधवन के खिलाफ 26 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पी.पी. माधवन के खिलाफ 26 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और शादी का वादा किया।

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी। द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डी.सी.पी.) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तम नगर थाने में 25 जून को एक शिकायत मिली थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!