एक सप्ताह के अंदर 15 से 18 आयु वर्ग के इतने किशोरों को लगाई गई टीके की पहली खुराक: मांडविया

Edited By Updated: 08 Jan, 2022 01:20 PM

first dose of vaccine administered to so many adolescent

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरुआत होने के एक सप्ताह के भीतर ही 15-18 आयु वर्ग के दो करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है। आज सुबह सात बजे तक की अद्यतन रिपोर्ट के...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरुआत होने के एक सप्ताह के भीतर ही 15-18 आयु वर्ग के दो करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है। आज सुबह सात बजे तक की अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 90,59,360 खुराक दी गई जिसके साथ ही देश में दी गई टीके की कुल खुराक 150.61 करोड़ से ज्यादा (1,50,61,92,903) पर पहुंच गई है।

मांडविया ने ट्वीट किया, “बहुत अच्छे मेरे युवा दोस्तों। बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरुआत होने के एक सप्ताह के भीतर ही 15-18 वर्ष की आयु के दो करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई।” स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश में 91 प्रतिशत से अधिक वयस्क जनसंख्या को टीके की कम से कम एक खुराक दी गई है जबकि 66 प्रतिशत से ज्यादा को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!