Edited By Rohini Oberoi,Updated: 27 Aug, 2026 08:25 AM

कर्नाटक के उडुपी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां समंदर में एक भीषण हादसे के दौरान मछली पकड़ने वाली नाव डूब गई। हालांकि, समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से इस पर सवार सभी 30 मछुआरों की जान बाल-बाल बच गई है।
उडुपी : कर्नाटक के उडुपी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां समंदर में एक भीषण हादसे के दौरान मछली पकड़ने वाली नाव डूब गई। हालांकि, समय रहते चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से इस पर सवार सभी 30 मछुआरों की जान बाल-बाल बच गई है। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि नाव मछली पकड़ने के काम में लगी थी। इसी दौरान तेज लहरों और हवाओं के कारण नाव में दरार आ गई और उसमें पानी भरने लगा। नाव डूबने लगी जिससे उस पर सवार सभी मछुआरों की जान खतरे में पड़ गई।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद तटीय सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय मछुआरों ने बचाव अभियान शुरू किया। यह अभियान तटीय रिजर्व बल के निरीक्षक रमेश के नेतृत्व में चलाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने सभी 30 मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि मछली पकड़ने वाली नाव पूरी तरह डूब गई।