कोलकाता होटल अग्निकांड: हादसे में मरे 9 लोगों में 5 बांग्लादेशी नागरिक, एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 07:13 PM

five bangladeshis among nine killed in kolkata building fire

कोलकाता में बुधवार को पांच मंजिला इमारत में लगी आग में नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच बांग्लादेशी नागरिक थे। इनमें चार एक ही परिवार के सदस्य थे। छह अन्य बांग्लादेशी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। बांग्लादेशी उप उच्चायोग...

Dhaka: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कई होटलों वाली पांच मंजिला इमारत में बुधवार को लगी आग में मरने वाले नौ लोगों में पांच बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्थानीय पुलिस ने मृतकों में से पांच की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में की है। मंत्रालय ने बताया कि इन पांच बांग्लादेशी मृतकों में से चार एक ही परिवार के थे। 'द डेली स्टार' अखबार ने बताया, मारे गए लोगों में एक पत्रकार और उनके परिवार के तीन सदस्य शामिल थे।

 

बयान के अनुसार, छह अन्य बांग्लादेशी नागरिक आग में घायल हो गए थे और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोलकाता स्थित बांग्लादेश उप उच्चायोग ने मृतकों के परिवारों से संपर्क किया है और घटना से प्रभावित बांग्लादेशी नागरिकों को आवश्यक सहायता मुहैया कराने के लिए अस्पतालों और स्थानीय पुलिस के संपर्क में है। मिशन ने पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी शुरू की है। बांग्लादेश का विदेश मंत्रालय भारत के संबंधित अधिकारियों के भी संपर्क में है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!