Edited By Pardeep,Updated: 05 Aug, 2026 11:09 PM

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान और पूर्व अवामी लीग सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक आवास पर बुधवार रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। यह हमला उस समय हुआ जब शाकिब ने भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा...
ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान और पूर्व अवामी लीग सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक आवास पर बुधवार रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। यह हमला उस समय हुआ जब शाकिब ने भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था।
उपद्रवियों ने मगुरा शहर के केशाबमोर इलाके में स्थित शाकिब के घर को निशाना बनाया और वहां तोड़फोड़ भी की। बता दें नई दिल्ली के फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में आयोजित इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान शेख हसीना ने घोषणा की कि वह दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी। उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र की बहाली के लिए जेल जाने या मौत का सामना करने के लिए भी तैयार हैं। हसीना ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़े होने की अपील की और कहा कि उनका उद्देश्य देश को फिर से विकास और धर्मनिरपेक्षता की राह पर लाना है।
उल्लेखनीय है कि शेख हसीना 5 अगस्त, 2024 से भारत में रह रही हैं। बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने उन्हें 2024 के छात्र आंदोलनों के दौरान हुई कार्रवाई के लिए मौत की सजा सुनाई है और उनके प्रत्यर्पण की मांग की जा रही है।