दुबई में एक और भारतीय युवक की दर्दनाक मौत, कार शोरूम में ब्लास्ट से गई जान

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 03:47 PM

indian man killed in dubai car showroom explosion

दुबई के शेख जायद रोड स्थित कार शोरूम में गैस सिलेंडर फटने से केरल के 27 वर्षीय शिजिन पॉल की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए। शिजिन शोरूम में सोशल मीडिया मैनेजर थे। भारतीय वाणिज्य दूतावास परिवार के संपर्क में है। हादसे ने विदेशों में भारतीय कामगारों...

Duabi: दुबई में एक कार शोरूम में गैस सिलेंडर फटने से केरल के रहने वाले एक प्रवासी भारतीय की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 'गल्फ न्यूज' की खबर के अनुसार, केरल के कोल्लम जिले के 27 वर्षीय शिजिन पॉल की सोमवार को शेख जायद रोड स्थित एक कार शोरूम में हुए विस्फोट में मौत हो गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब खाड़ी देशों में भारतीय कामगारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 2023 से 2025 के बीच विदेशों में कार्यस्थलों पर होने वाली दुर्घटनाओं में 800 से अधिक भारतीय नागरिकों की मौत हुई, जिनमें लगभग 55 प्रतिशत मौतें खाड़ी देशों में हुईं।

 

दुबई मीडिया कार्यालय के अनुसार, सोमवार को हुए इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को शिजिन पॉल की मौत की पुष्टि की और कहा कि वह उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए परिजनों तथा स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पॉल उस कार शोरूम में सोशल मीडिया प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे, जहां यह विस्फोट हुआ।

 

घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक सहकर्मी ने अखबार को बताया कि आग लगने का पता चलते ही कर्मचारी शोरूम से बाहर निकल गए। कुछ लोगों ने अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले कि आग पर काबू पाया जाता, गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2023 से 2025 के बीच विदेशों में कार्यस्थल पर हुई दुर्घटनाओं में सऊदी अरब में सबसे अधिक 182 भारतीयों की मौत हुई, जबकि संयुक्त अरब अमीरात में यह संख्या 128 रही। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!