UP में बाढ़ ने मचाई तबाही, पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 06:31 PM

three members of the same family die after drowning in floodwaters

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बाढ़ के तेज बहाव में बह जाने से पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुरेंद्र चौहान (40), उनके बेटे सौरभ (13) और भतीजे...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बाढ़ के तेज बहाव में बह जाने से पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुरेंद्र चौहान (40), उनके बेटे सौरभ (13) और भतीजे शोभित (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों लोग रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में सरैया मसूदपुर गांव के निवासी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अपने जलमग्न खेतों को देखने गए थे और दोपहर में घर लौटते समय शोभित अचानक संतुलन खो बैठा और तेज बहाव में बह गया। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र और सौरभ उसे बाहर निकालने के लिए तुरंत पानी में कूदे लेकिन बहाव बहुत तेज था और तीनों कुछ ही देर में बह गए। महमूदाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कपूर कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक कर्मियों और गोताखोरों को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया, ''त्वरित तलाशी अभियान के बाद तीनों के शव गहरे पानी से बरामद कर लिए गए।''

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने राजस्व अधिकारियों को राहत राशि के शीघ्र वितरण के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!