Edited By Anu Malhotra,Updated: 27 Apr, 2026 02:12 PM

Bank of Baroda FD: अगर आप बिना जोखिम और सुरक्षित रिटर्न चाहते तो Bank of Baroda FD आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। हाल ही में Bank of Baroda की 5 साल की FD स्कीम को लेकर काफी चर्चा है, जिसमें ₹1,10,000 जमा करने पर अच्छा खासा ब्याज मिल सकता है। आइए समझते...
Bank of Baroda FD: अगर आप बिना जोखिम और सुरक्षित रिटर्न चाहते तो Bank of Baroda FD आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। हाल ही में Bank of Baroda की 5 साल की FD स्कीम को लेकर काफी चर्चा है, जिसमें ₹1,10,000 जमा करने पर अच्छा खासा ब्याज मिल सकता है। आइए समझते हैं।
बैंक की मौजूदा ब्याज दरों के अनुसार, 5 साल से लेकर 10 साल तक की FD पर आम ग्राहकों को करीब 6% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं senior citizen को इस पर लगभग 7% ब्याज मिलता है, यानी उन्हें 1% अतिरिक्त फायदा मिलता है। FD की अवधि कम से कम 7 दिन और अधिकतम 10 साल तक हो सकती है, लेकिन यहां हम 5 साल की अवधि पर फोकस कर रहे हैं।
अगर कोई सामान्य ग्राहक ₹1,10,000 की FD 5 साल के लिए करता है, तो 6% ब्याज दर के हिसाब से उसे करीब ₹38,154 का ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल रकम लगभग ₹1,48,154 हो जाती है। वहीं अगर यही निवेश senior citizen करते हैं, तो उन्हें 7% ब्याज के हिसाब से करीब ₹45,626 तक का रिटर्न मिल सकता है। ऐसे में 5 साल बाद उनकी कुल राशि लगभग ₹1,55,626 हो जाएगी।
FD की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है और रिटर्न पहले से तय होता है। इसके अलावा, इसमें ब्याज लेने के कई विकल्प होते हैं जैसे मासिक, तिमाही या मैच्योरिटी पर एक साथ। यही वजह है कि जो लोग स्थिर और सुरक्षित निवेश चाहते हैं, उनके बीच FD हमेशा एक लोकप्रिय विकल्प बना रहता है।