पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; बाल-बाल बचे छात्र

Edited By Updated: 25 Jun, 2026 10:05 PM

a massive fire broke out at khan sir s coaching centre

देश के विभिन्न शहरों में बढ़ रही अगलगी की घटनाओं के बीच बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है।

नेशनल डेस्कः देश के विभिन्न शहरों में बढ़ रही अगलगी की घटनाओं के बीच बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुसल्लहपुर हाट स्थित प्रसिद्ध शिक्षक खान सर (खान ग्लोबल स्टडीज) के कोचिंग सेंटर में गुरुवार (25 जून, 2026) की शाम भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और कोचिंग के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई।

कोचिंग के बोर्ड में भड़की आग
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस की है, जहां खान ग्लोबल स्टडीज का संचालन होता है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले कोचिंग सेंटर के बाहरी बोर्ड में लगी थी। आग लगने के बाद कैंपस के चारों ओर धुएं का गुबार छा गया, जिससे छात्र और आसपास के लोग दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई और छात्र बाल-बाल बच गए।

शॉर्ट सर्किट की आशंका
हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ होगा। प्रशासन और अग्निशमन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है ताकि वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

फायर सेफ्टी मानकों पर उठे सवाल
सूत्रों के अनुसार, खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान पहले से ही अग्निशमन विभाग के निशाने पर था। विभाग द्वारा संस्थान को लगातार नोटिस दिए जा रहे थे कि कोचिंग सेंटर फायर सेफ्टी (अग्नि सुरक्षा) के मानकों को पूरा नहीं कर रहा है। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती गई, जिसका नतीजा आज इस हादसे के रूप में सामने आया है।

उल्लेखनीय है कि इसी कैंपस के बगल में रौशन आनंद का 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग सेंटर भी स्थित है। इस घटना ने पटना के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा व्यवस्था और फायर ऑडिट की अनिवार्यता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!