Edited By Parveen Kumar,Updated: 12 Jul, 2026 12:35 AM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शनिवार को बादल फटने से एक नाले में अचानक बाढ़ आने के बाद कई होटल और मकान जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में अवूरा और देहवाथु के जंगल क्षेत्रों में...
नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शनिवार को बादल फटने से एक नाले में अचानक बाढ़ आने के बाद कई होटल और मकान जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में अवूरा और देहवाथु के जंगल क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश हुई, जो संभवतः स्थानीय स्तर पर बादल फटने के कारण हुई।
उन्होंने बताया कि बादल फटने के कारण अवूरा में एक नाले में अचानक बाढ़ आ गई और उफनते हुए पानी के कारण कम से कम छह होटल जलमग्न हो गए, जिसके बाद पर्यटकों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई मकान भी प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।