ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 3 मजदूरों की मौत, मची अफरा-तफरी

Edited By Updated: 08 Jul, 2026 12:38 AM

3 workers killed in oxygen cylinder explosion chaos ensues

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम पिग आयरन बनाने वाली एक इकाई में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज शाम जब उरला पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत बेंद्री रोड पर...

नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम पिग आयरन बनाने वाली एक इकाई में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज शाम जब उरला पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत बेंद्री रोड पर स्थित थ्री डी इनोवेशन फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे तब एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। इससे तीन मजदूरों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में फेरो-अलॉय और पिग आयरन (कच्चा लोहा) बनाया जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले अरुण पांडे और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के रहने वाले कोमल सिंह और लाल सिंह के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि धमाके की सूचना मिलने के बाद उरला पुलिस थाना के पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!