Odisha Red Alert: अगले 48 घंटों के दौरान आंधी-तूफान, बहुत भारी बारिश की आशंका, IMD ने लैंडस्लाइड, अचानक बाढ़ की दी चेतावनी

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 03:57 PM

odisha red alert imd landslides cyclonic circulation bay of bengal

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी (जो उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल से सटा है) में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से ओडिशा में अगले 48 घंटों के दौरान बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने अगले 24 घंटों के...

Odisha Red Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी (जो उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल से सटा है) में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से ओडिशा में अगले 48 घंटों के दौरान बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के संबलपुर, बौध, कालाहांडी, सुबर्णपुर (सोनपुर) और अंगुल जैसे जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।

तेज़ बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और कई जिलों के निचले इलाकों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आ सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। मछुआरों को भी सलाह दी गई है कि वे 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच गहरे समुद्र में न जाएं, क्योंकि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की आशंका है। IMD ने ओडिशा के बंदरगाहों के लिए लोकल कॉशनरी सिग्नल (LCS)-III भी जारी किया है और बंदरगाह अधिकारियों व समुद्री ऑपरेटरों को खराब मौसम को देखते हुए ज़रूरी सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

इससे पहले, मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए IMD भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया था कि 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके कारण राज्य में बारिश होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "आज की स्थिति के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से और उससे सटे दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) बना हुआ है। यह समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके असर से, 3 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पूरे राज्य में बारिश होने की उम्मीद है।" उन्होंने यह भी बताया कि 1 जुलाई से 6 जुलाई के बीच पूरे ओडिशा में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, "1 जुलाई से 6 जुलाई तक पूरे ओडिशा में व्यापक बारिश होने की संभावना है... भारी बारिश की आशंका के चलते 1 जुलाई को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा और संबलपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, और 3 जुलाई से भी अलर्ट रहेगा। राज्य में सामान्य 209.3 मिमी बारिश के मुकाबले 110 मिमी बारिश हुई है, जिससे 47% की कमी आई है... किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खेती का काम जारी रखें क्योंकि आने वाले सप्ताह में अच्छी बारिश की उम्मीद है।"

इससे पहले दिन में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। विभाग ने शनिवार और रविवार को जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर कम दबाव का एक स्पष्ट क्षेत्र (well-marked low-pressure area) बना हुआ है। IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर कल बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार सुबह 5:30 बजे (IST) उसी इलाके में एक स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!