संप्रग सरकार ने 26/11 के बाद ‘विदेशी दबाव' के चलते पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की : पात्रा

Edited By Updated: 04 Oct, 2025 05:40 PM

foreign pressure  halted upa action on pakistan after 26 11 patra

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संबित पात्रा ने शनिवार को दावा किया कि केंद्र की पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने 26/11 हमले के बाद ‘‘विदेशी दबाव'' के चलते पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी।

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संबित पात्रा ने शनिवार को दावा किया कि केंद्र की पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने 26/11 हमले के बाद ‘‘विदेशी दबाव'' के चलते पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारतीय सशस्त्र बलों में वीरता थी, लेकिन देश के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव था। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस के दबाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा होगा कि वे “पाकिस्तान के खिलाफ कोई त्वरित कार्रवाई न करें”, जबकि मुंबई हमले में लगभग 160 लोग मारे गए थे। अपने दावे के समर्थन में पात्रा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के हालिया साक्षात्कार का हवाला दिया।

ये भी पढ़ें- Post Office Scheme: जानें 15+5+5 का PPF कैलकुलेशन ! सिर्फ़ ₹1.5 लाख निवेश करें और पाएं 1 करोड़, जानिए कैसे?

 

उन्होंने चिदंबरम के उस साक्षात्कार को उद्धृत किया, जिसमें उन्होंने कहा था, “पूरी दुनिया दिल्ली पर टूट पड़ी ताकि पाकिस्तान के खिलाफ भौतिक प्रतिशोध की कार्रवाई को रोका जा सके।” उन्होंने कहा कि चिदंबरम के बयान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि वह उस समय देश के गृह मंत्री थे। मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के चार दिन बाद 30 नवंबर को चिदंबरम ने गृहमंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। पात्रा ने कहा, “2014 से पहले भारतीय सशस्त्र बलों में वीरता थी, लेकिन देश के नेतृत्व में राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव था।

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने इस भत्ते में नियमों में किया बड़ा बदलाव

 

2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह स्थिति बदल गई, क्योंकि देश को एक मजबूत सशस्त्र बल और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति मिली।” पात्रा ने यह भी दावा किया कि पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार अमेरिकी सरकार से सलाह लेने के बाद कैबिनेट मंत्रियों का चयन करती थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!