पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 10, 11, 12 और 13 दिसंबर को पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, इन राज्यों के लिए Alert

Edited By Updated: 09 Dec, 2025 11:59 AM

cold wave warning imd rain 10 11 12 13 december western disturbance

देशभर में ठंड का असर अब स्पष्ट दिखने लगा है। कुछ राज्यों में सर्दी का असर पहले ही महसूस किया जा रहा है, वहीं कई क्षेत्रों में अब धीरे-धीरे तापमान गिरने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने से लोग ठिठुरन महसूस करने लगे हैं, लेकिन दिन के समय हल्की धूप...

नेशनल डेस्क: देशभर में ठंड का असर अब स्पष्ट दिखने लगा है। कुछ राज्यों में सर्दी का असर पहले ही महसूस किया जा रहा है, वहीं कई क्षेत्रों में अब धीरे-धीरे तापमान गिरने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने से लोग ठिठुरन महसूस करने लगे हैं, लेकिन दिन के समय हल्की धूप ने राहत जरूर दी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता ने इस बार सर्दी में एक नया मोड़ ला दिया है। इसके चलते 10 से 13 दिसंबर तक कई राज्यों में मौसम काफी ठंडा रहेगा और शीतलहर की संभावना है।

राजस्थान में ठिठुरन बढ़ने की संभावना
राजस्थान में ठंड का असर अब साफ नजर आने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद राज्य के मौसम में नया बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 10, 11, 12 और 13 दिसंबर को राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट और बेहद ठंड महसूस होगी, जिससे लोगों को सुबह और रात में काफी ठिठुरन होगी।

दिल्ली में भी ठंड का कहर
देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्दी अब पूरे जोर के साथ महसूस की जा रही है। 10 से 13 दिसंबर के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। तापमान गिरने के कारण सुबह-सुबह और रात में ठंड काफी बढ़ जाएगी। साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा छाएगा, जिससे यात्रा और बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

देश के अन्य हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ का असर केवल राजस्थान और दिल्ली तक सीमित नहीं है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में भी 10 से 13 दिसंबर के बीच शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम का नया खेल
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में हल्की धूप और रात में कड़ाके की ठंड इस मौसम का मुख्य लक्षण बने रहेंगे। ऐसे में लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खासकर सुबह-शाम और रात के समय ठंड से बचाव के उपाय अपनाएं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!