IMD Alert: 11, 12, 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड, कई राज्यों में जम जाएगी सर्दी

Edited By Updated: 11 Dec, 2025 09:00 AM

severe cold wave to prevail in these states from december 11 to 16

देश में अब सर्दी (Winter) का असर तेज़ी से बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 11 से 16 दिसंबर तक की अवधि के लिए देश के कई राज्यों में भीषण शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी (Warning) जारी की है। IMD के...

Cold Wave Warning: देश में अब सर्दी (Winter) का असर तेज़ी से बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 11 से 16 दिसंबर तक की अवधि के लिए देश के कई राज्यों में भीषण शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी (Warning) जारी की है। IMD के अनुसार अब मौसम और ज़्यादा ठंडा होगा जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ जाएगी।

दिल्ली और राजस्थान में कड़ाके की ठंड

पिछले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने के बाद अब राज्य में कड़ाके की ठंड (Severe Cold) पड़ने वाली है। 11 से 16 दिसंबर के दौरान राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से तापमान में कमी आएगी। कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा (Dense Fog) छाए रहने का भी अलर्ट है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 11 से 16 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। अगले दो दिनों तक तो तापमान में ज़्यादा गिरावट नहीं आएगी लेकिन उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है जिससे ठंड बढ़ेगी। दिल्ली में शीतलहर के साथ-साथ घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है जिससे लोगों को कंबल से बाहर निकलने में मुश्किल हो सकती है।

क्षेत्र/राज्य मौसम की भविष्यवाणी (11 से 16 दिसंबर)
उत्तर भारत हरियाणा और पंजाब में शीतलहर चलेगी।
मध्य और पूर्वी भारत छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शीतलहर का असर रहेगा।
दक्षिण और पश्चिम भारत मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में शीतलहर चलेगी।
पहाड़ी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर चलेगी, साथ ही इस दौरान बर्फबारी (Snowfall) की भी संभावना है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!