Edited By Pardeep,Updated: 08 Dec, 2025 02:37 AM

ओडिशा के मयूरभंज जिले से 11 साल पहले लापता हुए आदिवासी व्यक्ति को रविवार को बांग्लादेश से वापस लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वह गलती से सीमा पार करने के बाद बांग्लादेश में ही रह रहा था।
नेशनल डेस्कः ओडिशा के मयूरभंज जिले से 11 साल पहले लापता हुए आदिवासी व्यक्ति को रविवार को बांग्लादेश से वापस लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वह गलती से सीमा पार करने के बाद बांग्लादेश में ही रह रहा था।
उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी अधिकारियों ने सुदाम हेम्ब्रम (41) को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पेत्रापोल स्थित हरिदासपुर जांच चौकी पर मयूरभंज जिले के अधिकारियों के सुपुर्द किया। मयूरभंज पुलिस को अक्टूबर में ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग से हेम्ब्रम के बारे में जानकारी मिली थी।
वह बडासाही थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का निवासी है और बांग्लादेश के चापाई नवाबगंज जिले में रहता मिला था। पुलिस ने बताया कि हेम्ब्रम गलती से सीमा पार कर बांग्लादेश में चला गया था और जिला पुलिस से उसके विवरण की पुष्टि करने के लिए कहा गया था।