पूर्व मंत्री की पत्नी की तेज रफ्तार SUV ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 मजदूर घायल

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 05:18 PM

former minister wife speeding suv hits e rickshaw

शहर में एक पूर्व मंत्री की पत्नी के नाम पर पंजीकृत एसयूवी ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रविवार देर रात मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ।

जयपुरः शहर में एक पूर्व मंत्री की पत्नी के नाम पर पंजीकृत एसयूवी ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रविवार देर रात मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, गुर्जर की थड़ी की ओर से तेज गति से आ रही एक थार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान 200 फुट रोड की ओर से आ रही एंडेवर ने पलटी हुई थार को टक्कर मार दी और इसके बाद ई-रिक्शा से जा भिड़ी। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फुट दूर जा गिरा, और एंडेवर भी पलट गई।

पुलिस के अनुसार, घायल मजदूरों की पहचान अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी शंकर सिंह (50) और मुकेश जवाली (48) तथा जयपुर की जनता कॉलोनी निवासी उमाशंकर (48) के रूप में हुई है। तीनों को उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मानसरोवर थाना प्रभारी सतीश चंद ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, हादसे की चपेट में आए मजदूर एक पार्टी में आइसक्रीम पहुंचाकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद एंडेवर और थार में सवार लोग मौके से फरार हो गए तथा दोनों वाहनों को वहीं छोड़ गए। पुलिस ने एंडेवर, थार और ई-रिक्शा तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन चालकों की पहचान की जा सके।

थाना प्रभारी ने बताया कि एंडेवर पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी ललिता चांदना के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एंडेवर पर करीब दो दर्जन यातायात चालान हैं, जबकि थार के खिलाफ छह चालान दर्ज हैं, जिनमें तेज गति से वाहन चलाने से संबंधित चालान भी शामिल हैं। पुलिस दोनों वाहनों के चालकों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!