ओडिशा में पैर पसार रहा ओमीक्रोन, नए वेरिएंट से चार लोग संक्रमित, विदेश से जुड़ी है ट्रेवल हिस्ट्री
Edited By rajesh kumar,Updated: 26 Dec, 2021 02:02 PM
विदेश से ओडिशा लौटे चार व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
नेशनल डेस्क: विदेश से ओडिशा लौटे चार व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) विजय महापात्र ने बताया कि मरीजों में से दो नाइजीरिया से लौटे हैं जबकि अन्य दो संयुक्त अरब अमीरात से आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।
ओडिशा में सबसे पहले 21 दिसंबर को नाइजीरिया और कतर से लौटे दो व्यक्ति नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए थे। अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार ‘जोखिम वाले' देशों से लौटे सभी यात्रियों और अन्य देशों से लौटे यात्रियों की जांच की जा रही है और उनके नमूने को आनुवंशिकी अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है।
Related Story
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं: लवली
CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की अनुमति
दुकान से घर वापस जा रही थी नाबालिग लड़की, शख्स ने बंधक बनाकर तीन दिनों तक किया दुष्कर्म
1 मई को फिर लाइव होगी Vivo T3x 5G स्मार्टफोन की सेल, खरीदने पर पाएं शानदार डिस्काउंट
CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर SC 29 अप्रैल को करेगा सुनवाई
CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज, प्रियंका गांधी को बताया नकली गांधी
‘सेक्स स्कैंडल' मामले में बोले पूर्व CM कुमारस्वामी- जिसने अपराध किया, उसे माफ नहीं किया जाएगा
कांग्रेस का घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित : राजनाथ सिंह
गुजरात में तटरक्षक बल का बड़ा एक्शन, 600 करोड़ के ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी नाव जब्त,14 गिरफ्तार
'INDIA गठबंधन का फॉर्मूला, हर साल एक नया प्रधानमंत्री', विपक्ष पर PM मोदी की टिप्पणी