Edited By Parveen Kumar,Updated: 24 Apr, 2026 08:23 PM

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल...
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल मार्ग पर हुई जब मुरादाबाद की ओर से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरातफरी मच गई।
मैनाठेर थाना प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि ट्रॉली में सवार लोग पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में सुमन (30), उनके बेटे अजीत (12), बेटी सृष्टि (10) और एक अन्य की मौत हो गई। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डंपर चालक भी हादसे में घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।