आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर विस्फोट से दहला इलाका, 4 लोगों की मौत, 18 घायल

Edited By Updated: 15 Apr, 2026 03:44 PM

gas cylinder blast in andhra pradesh kills 4 injures 18

आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले में बुधवार को गैस सिलेंडर विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले में बुधवार को गैस सिलेंडर विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धमाके में कम से कम दो मकान ध्वस्त हो गए। इसे गैस सिलेंडर विस्फोट से जोड़ा जा रहा था, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि धमाके की तीव्रता को देखते हुए यह केवल गैस सिलेंडर तक सीमित नहीं हो सकता।

अधिकारी ने बताया, ''चार लोगों की मौत हो चुकी है और 18 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।'' इससे पहले, श्री सत्यसाई जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सतीश के अनुसार, साढ़े 12 बजे विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि जिस मकन में विस्फोट हुआ, उसमें तेलंगाना के मजदूर रह रहे थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!