4 लोगों की दर्दनाक मौत, SUV की बस से टक्कर के बाद मची चीख पुकार

Edited By Updated: 05 May, 2026 11:38 PM

four people tragically die screams and chaos ensue after suv collides with bus

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक एसयूवी की राज्य परिवहन की बस से टक्कर हो जाने के बाद मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के ठाणे संभाग के संभागीय आयुक्त सागर पालसुले ने बताया...

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक एसयूवी की राज्य परिवहन की बस से टक्कर हो जाने के बाद मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के ठाणे संभाग के संभागीय आयुक्त सागर पालसुले ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मुरबाद तालुका के टोकावडे में मुरबाद-अहिल्यानगर रोड पर हुई।

उन्होंने कहा, ''एसयूवी कल्याण की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही एमएसआरटीसी की बस से उसकी भिड़ंत हो गई।'' पुलिस उपाधीक्षक (मुरबाद) अनिल लाड ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, हालांकि उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!