कर्पूरी ठाकुर समेत चार हस्तियों को मरनोंपरांत दिया गया भारत रत्न

Edited By Utsav Singh,Updated: 30 Mar, 2024 12:57 PM

four personalities were given bharat ratna posthumously

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर तथा महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर तथा महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इन चारों हस्तियों को यह सम्मान मरनोंपरांत दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्हें आज यह सम्मान नहीं दिया गया।

PunjabKesari

बता दें कि स्वास्थ्य की वजह से अनुभवी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी समारोह में शामिल नहीं हुए ऐसे में राष्ट्रपति 31 मार्च को उनके घर पर जाकर उन्हें यह सम्मान देंगी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नरसिम्हा राव के पुत्र पी वी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत सिंह, कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और डॉक्टर स्वामीनाथन की पुत्री नित्या राव ने यह सम्मान लिया । इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ,कई केंद्रीय मंत्री तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!