4 महिला पायलटों ने बढ़ाया देश का गौरव,  सैन फ्रांसिस्को से नॉन-स्टॉप उड़ान भर पहुंची बेंगलुरु

Edited By vasudha,Updated: 11 Jan, 2021 10:55 AM

four women pilots air india longest direct route flight

भारतीय विमानन के इतिहास में पहली बार महिला पायलटों की एक टीम ने दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग उत्तरी ध्रुव (नॉर्थ पोल) पर उड़ान भरने का कीर्तिमान रच दिया है। कॉकपिट में केवल महिला चालक दल की यह टीम रविवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने...

नेशनल डेस्क:  भारतीय विमानन के इतिहास में पहली बार महिला पायलटों की एक टीम ने दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग उत्तरी ध्रुव (नॉर्थ पोल) पर उड़ान भरने का कीर्तिमान रच दिया है। कॉकपिट में केवल महिला चालक दल की यह टीम रविवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद नॉर्थ पोल से होते हुए बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गई है। 

PunjabKesari

एयर इंडिया ने दी जानकारी 
लोकेशन की जानकारी खुद एयर इंडिया अपने ट्विटर हैंडल से समय-समय पर दे रहा था। यह उड़ान उत्तरी ध्रुव के ऊपर से होते हुए और अटलांटिक मार्ग से कर्नाटक की राजधानी पहुंची। एअर इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, उड़ान संख्या एआई-176 शनिवार को सैन फ्रांसिस्को से रात 8.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुई और यह सोमवार तड़के 3.45 बजे पहुंची। 

PunjabKesari
नारी शक्ति की ऐतिहासिक उपलब्धि 
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया था कि कोकपिट में पेशेवर, योग्य और आत्मविश्वासी महिला चालक सदस्यों ने एअर इंडिया के विमान से सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी है और वे उत्तरी ध्रुव से गुजरेंगी। हमारी नारी शक्ति ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।  एअर इंडिया ने कहा था कि यह दुनिया की सबसे लंबी वाणिज्यिक उड़ान होगी जो भारत में उसके या किसी अन्य एयरलाइन द्वारा संचालित की जाएगी। 

PunjabKesari

 उड़ान का समय 17 घंटे से अधिक 
एअर इंडिया ने इस ऐतिहासिक उड़ान से पहले जारी एक बयान में कहा था कि इस मार्ग पर कुल उड़ान का समय 17 घंटे से अधिक होगा जो उस विशेष दिन पर हवा की गति आधारित होगा। चालक दल की सदस्य हैं: कैप्टन जोया अग्रवाल, कैप्टन पापागरी तनमई, कैप्टन आकांक्षा सोनवरे और कैप्टन शिवानी मन्हास। एयर इंडिया ने ट्वीट किया था कि इसकी कल्पना कीजिए: -सभी महिला कॉकपिट सदस्य- भारत आने वाली सबसे लंबी उड़ान- उत्तरी ध्रुव से गुजरना और यह सब हो रहा है! रिकॉर्ड टूट गए। एआई-176 द्वारा इतिहास रचा गया। एआई-176, तीस हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा है।'' 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!