गाँधी- मंडेला फाउंडेशन ने  मुख्यमंत्री को किया सम्मानित

Edited By Archna Sethi,Updated: 05 Oct, 2022 05:38 PM

gandhi mandela foundation honored the chief minister

पूरा देश जब आजादी के 75वें अमृत महोत्सव  के कार्यक्रमों का आयोजन कर युवा पीढ़ी को आजादी से पूर्व के गुलाम भारत की स्थिति की जानकारी दे रहा है तो उस अवधि में विश्व में बदलाव के प्रेरक रहे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 153वीं जयंती  के अवसर पर...

चण्डीगढ़, 5 अक्तूबर -  (अर्चना सेठी) पूरा देश जब आजादी के 75वें अमृत महोत्सव  के कार्यक्रमों का आयोजन कर युवा पीढ़ी को आजादी से पूर्व के गुलाम भारत की स्थिति की जानकारी दे रहा है तो उस अवधि में विश्व में बदलाव के प्रेरक रहे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 153वीं जयंती  के अवसर पर मुख्यमंत्री  मनोहर लाल को पिछले आठ वर्षों में सुशासन के माध्यम से हरियाणा की कार्यप्रणाली व प्रशासनिक दक्षता की तस्वीर बदलने के लिए किये गए प्रयासों पर चैंपियन ऑफ चेंज हरियाणा- 2021 के पुरस्कार से सम्मानित किया जाये तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि मुख्यमंत्री इस दौरान निश्चित रूप से बदलाव के प्रेरक के रूप में उभरे हैं। अगर इस पुरस्कार के लिए उनके नाम की सिफारिश सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश तथा मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष वाली संवैधानिक चयन समिति करे तो यह सोने पर सुहागे वाली बात है। 

 

विश्व में बड़े बदलाव प्रेरक के रूप में विख्यात राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय नेल्सन मंडेला के नाम पर गठित  गाँधी- मंडेला फाउंडेशन व बदलाव के लिए राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पुरस्कार देने वाली संस्था इंटरएक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी  द्वारा मुख्यमंत्री  मनोहर लाल को गत दिनों सम्मानित किया गया। यह संस्था अगले वर्ष तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में ग्लोबल चैंपियन ऑफ़ चेंज कार्यक्रम का भी आयोजन करने जा रही है। संस्था का यह 5वां संस्करण था, जिसमें मुख्यमंत्री सहित विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव के प्रेरक बने 25 अन्य  विभूतियों को  चैंपियन ऑफ़ चेंज हरियाणा- 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पहला संस्करण 26  दिसंबर, 2018 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था जिसमें तत्कालीन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को दिया गया था।  इसी प्रकार दूसरा संस्करण में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को सम्मानित किया गया था।  तीसरे संस्करण में गोवा के मुख्यमंत्री  प्रमोद सांवत, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को सम्मानित किया गया था। 

 

जबकि चौथे संस्करण में 30 सितंबर, 2021 को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस व गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल को सम्मानित किया गया। गाँधी जयंती के अवसर पर संस्थान द्वारा चंडीगढ़ में चैंपियन ऑफ़ चेंज हरियाणा- 2021 का आयोजन किया गया और  मनोहर लाल हरियाणा के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्हें यह गौरव मिला है। चयन समिति अपनी प्रक्रिया के तहत 6  महीने की अवधि में लोगों से फीडबैक आधार पर पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित करती है और फिर चयन समिति के सदस्य आवेदनों का आंकलन करते हैं और संस्थानों को चयनित नाम भेजते हैं। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!